फोटो संख्या:67- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को जागरूक करती पुलिस--
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए नियमाें की जानकारी होना आवश्यक है। यातायात थाना प्रभारी ने आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। साथ ही उन्होंने अनेक स्थानों पर बस चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया।