फोटो नंबर-23बैैठक करते अटेली व मांढन के पुलिस अधिकारी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। राजस्थान के मांढन पुलिस थाने में हरियाणा-राजस्थान इंटर बॉर्डर कोऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन थाना मांढन और थाना अटेली के पुलिस अधिकारियों के बीच हुआ।
बैठक में हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने मिलकर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसमें बॉर्डर के आसपास के क्षेत्रों की अनसुलझी वारदातों को शेयर किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने आपस में सुझाव सांझा किए। बैठक में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसपर सूचनाएं सांझा करने को लेकर चर्चा की गई। जिससे बॉर्डर क्रॉस करने वाले अपराधियों की सूचना तुरंत शेयर की जा सके। दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा मिलकर ऑपरेशन चलाए जाने को लेकर चर्चा की गई। अपने-अपने थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं फरारी अपराधियों की सूची तैयार कर एक दूसरे को आदान प्रदान करने, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध एवं संयुक्त छापेमारी करने, शराब के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को चिह्नित कर छापेमारी करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर थाना प्रबंधकों ने विचार सांझा किए कि मामले में यदि किसी आरोपी को पकड़ा जाए तो उसकी सूचना शेयर करें। बैठक में थाना अटेली प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र, थाना मांढन प्रबंधक एसआई बाबूलाल व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।