फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अमृतपाल मामले को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए देश भर की पुलिस अलर्ट है। अमृतपाल को पकड़ने के लिए प्रदेश की पुलिस को अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को पूरे प्रदेश में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार रात्रि को विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशों पर जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि को जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक चला। इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की, साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर नाकाबंदी कर वाहनों की सघनता से चेकिंग की। पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैंक एटीएम को भी चेक किया गया। वहीं नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच की। जिला पुलिस कप्तान विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा पीके अग्रवाल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। डोमिनेशन के दौरान जिला में करीब 30 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई। साथ की 20 विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी कर जांच की। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने कुल 820 वाहनों की जांच की, जिसमें यातायात नियमों की अवहेलना पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत चालान भी किए गए।
विज्ञापन


शराब और देसी कट्टे के साथ धरा
अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 25 बोतल अवैध शराब बरामद की। महेंद्रगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39 वाहनों के चालान किए गए और दो वाहनों को सीज किया गया। जिला पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें