नारनौल। पुलिस ने मई माह में अलग-अलग मामलों में लापता और गुमशुदा 8 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया। इसी अभियान में 18 साल से लापता एक युवक को भी ढूंढा गया। कुछ बच्चे घर में नाराजगी या डांट-फटकार के कारण बिना बताए निकल गए थे जबकि अन्य खेल या अनजाने में रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने सभी बच्चों और युवक को उनके परिवारों के हवाले कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और परिवारों के चेहरे पर दोबारा खुशियां लौटाईं, पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई। संवाद