सतनाली। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए रास्ता भटक कर दिल्ली से सतनाली आए एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया है। शुक्रवार देर शाम नियमित गश्त के दौरान सतनाली पुलिस टीम को एक बच्चा सड़क पर अकेला और परेशान हालत में घूमता हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। फिर बच्चे ने अपना पता दिल्ली बताया तो पुलिस ने परिजनों की जानकारी जुटाई और संपर्क कर थाने में बुलाया। यहां पर पुलिस प्रक्रिया पूरी की और फिर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। संवाद