फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांव धनौंदा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर छह नामजदों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। भगवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को होली के दिन बाड़ लगाने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी तथा इस दौरान लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत भी करा दिया था। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर लाठी डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को भी पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर श्यामलाल, लच्छु सिंह, गोविंद, आली, बिल्लू व अजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें