नारनौल। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ मोगली निवासी सैनी चौपाल मुंडका दिल्ली-41 थाना पश्चिमी दिल्ली जोकि हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के मामलों में नसीबपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। आरोपी 17 अक्टूबर 2010 को 42 दिन की पैरोल पर गया था, जिसे 29 नवंबर 2010 को वापस जिला जेल नसीबपुर आना था। मगर वह फरार हो गया। आरोपी राजेश को मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ है और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।