फोटो 03: युवाओं को नशें के दुष्प्रभाव के बारे में सचेत करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
नारनौल। स्थानीय सुभाष स्टेडियम में महिला थाना पुलिस टीम की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक मंजूषा ने उपस्थित सभी युवाओं, नौजवानों और बच्चों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका बहुत ही नकारात्मक असर पड़ता है। संवाद