नारनौल। दशहरा पर्व के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में मुस्तैदी बरती जा रही है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि दशहरा के इस पावन अवसर पर शरारती तत्व व अफवाहों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा स्वयं अपने-अपने इलाके में पड़ने वाले मुख्य बाजार, चौक-चौराहे, होटल-ढाबे, धर्मशाला-मस्जिदों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर बनाए रखें तथा सुनिश्चित करें कि इन जगहों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति न ठहरे।