फोटो 19झुग्गियों में जांच पड़ताल करती पुलिस। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
नारनौल। जिले में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं का पता लगाने के लिए जांच अभियान चलाया गया।
शुक्रवार देर शाम जिलेभर में झुग्गी-झोपड़ी, ईंट भट्ठों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने झुग्गियों में रह रहे लोगों से पूछताछ की। उनके पहचान पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि अभियान सुरक्षा की दृष्टि से चलाया गया है। जिले में बाहर से आकर रह रहे सभी लोगों की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। संवाद