फोटो 6नारनौल में वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने िड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान सोमवार से शुक्रवार तक चलाया। इसमें करीब 50 वाहन चालकों के चालान किए गए।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की और 500 से अधिक वाहनों की जांच की। करीब 50 ऐसे वाहन चालक पाए गए जिन्होंने शराब का सेवन किया था। इन सभी के खिलाफ चालान काटे गए। शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल एक दंडनीय अपराध है बल्कि दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है। संवाद