फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने 323 वाहनों के काटे चालान

Thu, 08 Aug 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-28स्पेशल अ​भियान के दौरान वाहनों के चालान काटती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की उल्लंघन करने वाले 323 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें गलत लेन में वाहन चलाने वाले 265 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लेन ड्राइविंग में चलने के नियमों की उल्लंघना करने वाले 265 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के भी चालान किए गए। यातायात के अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान किए गए।

नियमों की पालना जरूरी: डीएसपी मोहिंद्र सिंह

कनीना डीएसपी मोहिंद्र सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए यह जरूरी है कि हम मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में चलें। गलत दिशा में वाहन ना चलाएं, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें