महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ का उद्घाटन शिलापट्ट को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिए जाने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
सुंदरलाल जोरासिया ने बताया कि 10सितंबर को असामाजिक तत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन महेंद्रगढ़ का उद्घाटन पत्थर उखाड़ ले गए थे। इसकी शिकायत शहरी थाने में दी गई थी। एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसको लेकर आंबेडकर चौक पर समाज के लोगों ने रोष व्यापप्त। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। धन्ना राम ने बताया कि शिलापट्ट उखाड़ दिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो अनुसूचित जाति समाज लोग इस मामले को सरकार के नोटिस में लाने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करने की अग्रिम कार्रवाई करने में बाध्य होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रमेश खिंची, पूर्व हेडमास्टर तारा चंद, प्रधान हरि सिंह, सतीश, अधिवक्ता सुभाष कामरेड, हंसराज चौहान, योगेश बौद्ध, लक्ष्मण मेहरा, लक्ष्मण दहिया सहित आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।