लॉकडाउन के दौरान मोहल्लों में लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों की सहायता ले रही हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग मोहल्लों में इकठ्ठा हो जाते और ताश खेलने लगते हैं। इससे वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए शहर में दस नाके लगाकर वाहनों के आवागमन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस मोहल्लों में ड्रोन कैमरों की मदद से जानकारी ले रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन में पुलिस सभी प्रमुख जगहों पर तैनात है। लॉकडाउन के चलते किसी प्रकार का उलंघन न हो इसके लिए एसपी सुलोचना के आदेश से लोगों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। सिटी थाना एसएचओ संतोष कुमार की देखरेख में मोहल्लों की गलियों में निगरानी कर रही है। कैमरे की मदद से वीडियो व फोटो लिए गए है। --