फोटो 20झुग्गी झोपड़ियों में गहनता से जांच करती पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। मंगलवार को जिलेभर में झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने पूछताछ की, पहचान पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की से जांच की। इस अभियान में पुलिस टीमों के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद था। डॉग स्क्वायड की मदद से नशीले पदार्थों और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां न चल रही हों।