फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने व फायरिंग मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 14 Nov 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ नवंबर रात को आधा दर्जन बदमाश हथियार लेकर पहुंचे थे गांव खुडाना
विज्ञापन

- पुलिस वाहन को टक्कर मारकर कर दिया था क्षतिग्रस्त, दोनों गाड़ियों को लिया था कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खुडाना में पुलिस टीम पर फायरिंग कर गाड़ी की टक्कर मारकर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पांच दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में पुलिस अभी तक एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है। हालांकि पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं, जबकि घटना के बाद उसी दिन एक गाड़ी को आकोदा क्षेत्र व दूसरी को गांव पाथेड़ा से बरामद कर लिया था। पुलिस क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को हाथ कोई सुराग तक नहीं लग पाया है।
फायरिंग व गाड़ी की टक्कर में बाल बचे थे पुलिस कर्मचारी
9 नवंबर रात को किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आधा दर्जन बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर गांव खुडाना पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया था, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने एक गाड़ी से पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जब टीम द्वारा पीछा किया गया तो टीम पर फायरिंग भी की थी। पुलिस कर्मचारियों ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई थी। आकोदा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 353, 186, 427, 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन वारदात के पांच दिन बीतने के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। अपराधियों की धरपक्कड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। दो टीमें सीआईए व एक टीम पुलिस थाने से इस मामले में गंभीरता से जांच में जुटी हुई हैं। टीमों संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं। सभी आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
- रणवीर सिंह, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें