फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते पुलिस ने की सख्ती, 52 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। त्योहारी सीजन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने महावीर चौक, हीरो होंडा चौक और नारनौल क्षेत्र में अन्य जगहों पर नाके लगाकर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने 52 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सजगता से काम कर रही है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें