फोटो संख्या:65- सतनाली में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस की टीम--स्रोत--पुलिस
सतनाली। निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस द्वारा प्रत्येक संदिग्ध पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सतनाली क्षेत्र के गांव डालनवास, बारडा, नावां, डिगरोता, श्यामपुरा, गादड़वास और अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रविवार शाम को थाना सतनाली पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। सतनाली थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने बारे भी आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराने-धमकाने की कोशिश करता है, तो उसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।