फोटो 22 नारनौल में वाहनों की जांच करते पुलिस।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के कड़े निर्देशों पर जिला पुलिस ने एक व्यापक और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत जिले के सभी प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती नाकों पर नाकाबंदी कर पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तैदी से वाहनों की जांच की। संवाद