फोटो नंबर-23नाके पर वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नारनौल। जिला पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। सीलिंग प्लान के तहत जिलेभर में नाके लगाए गए और पीसीआर-राइडरों पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के व भारी वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही अनजान और बाहर से आने वालों की पहचान के लिए पर्चा अजनबी जारी किए। संवाद