फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने सात साल बाद भैंस चोरी के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के देवास गांव से भैंस चोरी के मामले में पुलिस द्वारा सात साल बाद आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी की पहचान सुबेदीन उर्फ सुब्बा निवासी पल्ला जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है, आरोपी नूंह जेल में बंद था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में गांव देवास से आरोपी दो भैंस चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता अजीत सिंह निवासी देवास ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में 2017 में शिकायत दर्ज कराई कि रात के समय उसकी दो भैंस अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें