संदाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी श्योताज सिंह ने थाना परिसर में पुलिस की ओर से गठित शांति समिति के सदस्यों और गांवों के सरपंच, नंबरदारों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना और आमजन, पुलिस सहयोग को मजबूत करना था। बैठक के दौरान सदर थाना प्रभारी ने समिति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस शांति समिति न्याय और शांतिपूर्ण समाज के लिए जनता, पुलिस के बीच शांति और भाईचारा प्रदान करती है। जिला पुलिस के साथ आमजन से तालमेल बनाने के उद्देश्य से ही कमेटी बनाई गई है। समिति सदस्य आपराधिक मामलों, अवैध शराब बेचने वालों, नशा करने और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें।
इस दौरान समिति के सदस्यों, सरपंचों और नंबरदारों ने अपने–अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी श्योताज सिंह ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। अगर आपको नशे का व्यापार करने वालों की सूचना मिलती है तो मोबाइल नंबर 7056606130 पर सूचना दें।
-
हादसे में लोगों की मदद करने वालों को किया सम्मानित
बैठक के दौरान वंदना मोहल्ला ढाणी, रतन सिंह, सतीश मास्टर, सुनील, हरीश, वेद प्रकाश आनावास आदि ने झगड़ौली नहर में गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान 10 सितंबर 2022 को हुए हादसे में समय नहर में डूबते हुए युवकों को बचाने में प्रशासन का सहयोग करने वाले युवकों सम्मानति किया। एसपी द्वारा जारी किए गए 200-200 रुपये और प्रयास्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान वंदना मोहल्ला ढाणी महेंद्रगढ़ जिसने एक महिला होते हुए इतनी बहादुरी का कार्य किया तथा अपनी चुन्नी के सहारे डूबते लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया था। वंदना को वार्ड मेंबर अशोक कुमार द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।