फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विस चुनाव को लेकर पुलिस व आरपीएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 31 Aug 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नारनौल में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीम और आरपीएफ के जवानों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान थाना सदर प्रबंधक उप निरीक्षक धर्मबीर ने कहा कि मतदाता निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
एसएचओ के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च मांदी, मुकुंदपुर, टहला, अमरपुर जोरासी, हसनपुर, थाना, कुलताजपुर, मकसूसपुर, गोद बलावा, चिंडालिया, मोहनपुर, बापड़ोली व गहली से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सकें। इस दौरान आम जन से यह भी ही अपील की गई कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें