कनीना। चुनाव आचार संहिता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के आदेशानुसार आगामी एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस के अधिकारी व जवान पूरी तरह चौकसी व सतर्कता बरत रहे हैं। कनीना शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च से जहां आम आदमी में सुरक्षा की भावना पैदा होगी। वे निर्भीक होकर मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लें और उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान कनीना सदर थाना प्रबंधक मुकेश कुमार, शहर थाना प्रभारी रतन सिंह सहित पुलिस कर्मचारी व आरपीएफ के जवान शामिल रहे।