फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला

Mon, 23 Sep 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- दौंगड़ा अहीर में  फ्लैग मार्च निकाली पुलिस--स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
कनीना। समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त सुनिश्चित करने के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों के साथ कनीना के दौंगड़ा अहीर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च दौंगड़ा अहीर चौक से शुरू होकर भालखी, कनीना रोड, अटेली रोड सहित नारनौल रोड, सुंदरह, बवानिया, बेवल, दौंगड़ा जाट में चौकी इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह के नेतृत्व व फ्लैग मार्च किया गया। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। विभिन्न गांवों में पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दौंगड़ा अहीर क्षेत्र की संपूर्ण जनता से दौंगड़ा अहीर विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग करने की अपील की है। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें