फोटो नंबर-06अटेली में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। विधानसभा चुनाव को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देश पर अटेली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस व सीएपीएफ टीम ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी संवेदनशील मतदान केंद्र है, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों पर तथा पूरी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा बूथों को चेक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना अटेली क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च सैदपुर, बिहाली, खेड़ी, कांटी, नावदी और रामपुरा क्षेत्र सहित अन्य गांव के विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा।