फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस और सीएपीएफ के जवानों ने नाकाबंदी कर जांचे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले में शांतिपूर्ण तरीके से और भयमुक्त विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस की ओर से केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाल भयमुक्त मतदान की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिलेभर में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चुनाव को लेकर रात के समय अधिकारी नाकाबंदी पर जाकर निगरानी कर रहे हैं। नाकों से गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जा रही है ताकि असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान माहौल खराब न कर सके। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर में नाकाबंदी कर रखी है। अंतरराज्यीय, अंतर्जिला 13 स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। जिले में तीन सीएपीएफ की कंपनियों के साथ मिलकर पुलिस की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के हथियार, मादक पदार्थ को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें