पुलिस ने रविवार की शाम गांव मेघनवास में एक घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीरेंद्र पुत्र माडूराम अवैध पटाखे मकान पर रखे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पटाखे सहित बीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके मकान से 9 बड़े और 2 छोटे कार्टून अवैध पटाखों के बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।