फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 साल से फरार पीओ को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कनीना स्पेशल स्टाफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने करीब 21 साल से फरार चल रहे पीओ को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने राजस्थान के अलवर जिले के थाना टपुकड़ा के गांव निंबाहेड़ी से पीओ को पकड़ने में सफलता पाई है। जिसकी पहचान बुन्ना निवासी गांव निंबाहेड़ी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए पीओ के खिलाफ सन 2001 में सेंधमारी कर चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी को पुलिस द्वारा पीओ घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में करीब 21 साल से फरार चल रहे पीओ बुन्ना को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ वर्ष 2001 में नारनौल शहर थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, इस मामले में आरोपी पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा पिछले काफी सालों से दबिश दी जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा पीओ घोषित किया हुआ था। स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने पीओ को गिरफ्तार कर शहर थाना नारनौल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें