फोटो नंबर-03निर्माणाधीन मकान से मोटर व अन्य सामान चोरी कर लेकर जाता व्यक्ति। स्रोत-सीसीटीवी
- फोटो : मेडिकल कॉलेेज में दवा काउंटर पर कतार में खड़ेे मरीज व तीमारदार।
नारनौल। हुडा सेक्टर-1 फेज-2 में निर्माणाधीन मकान से चोर ने नल फिटिंग का सामान और हॉर्स पावर मोटर चोरी कर ली। यह पूरी वारदात मकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। मकान के मालिक लवनेश गर्ग ने एफआईआर में बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे लाल हेलमेट पहने एक युवक स्कूटी पर आया, ताले तोड़कर तीनों मंजिलों में घुसा और सामान ले गया। चोरी की कीमत 40-50 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित आरोपी की पहचान स्वयं कर रहे हैं और जल्द पहचान न होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। संवाद