फोटो 6दहेज रहित विवाह करने पर परिवार को पौधा भेंट कर सम्मानित करते कृष्णा आर्या व अन्य।स्रोत
नारनौल। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे बाल विवाह निषेध एवं सामाजिक कुरीति उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत हुडा सेक्टर में मनोज व यशपाल के आवास पर संकल्प संगोष्ठी मनाई गई। नवविवाहित युवा प्रदीप और विशेष को बालिका सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम करने का संकल्प दिलाया गया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं जिला पीएनडीटी सदस्य डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने दहेज रहित विवाह करने पर परिवार को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चंद्रो देवी, शकुंतला यादव, सावित्री, स्नेहलता, आशा, इंदु, राजेश, प्रियंका व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद