फोटो 11 प्ले स्कूल का रिबन काटकर शुभारंभ करती सरपंच। ग्रामीण
मंडी अटेली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुवानी में आंगनबाड़ी प्ले स्कूल के नए सत्र का शुभारंभ सरपंच रीना यादव ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर हेडमास्टर कवित्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर शिक्षा का बेहतर माध्यम बन रहे हैं। पहले जहां इन्हें अलग नजरिये से देखा जाता था अब ये निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर विकसित हो रहे हैं। सरपंच ने अभिभावकों से अपील की कि तीन से छह वर्ष के बच्चों को इन केंद्रों में भेजें ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। संवाद