फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 दिनों तक अटेली रेलवे स्टेशन का प्लेटफाॅर्म नंबर एक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेवाड़ी-रींगस रेललाइन के दोहरीकरण के चलते अटेली रेलवे स्टेशन का प्लेटफाॅर्म नंबर एक बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को प्लेटफाॅर्म नंबर 2 से ट्रेन पकड़नी होगी। यह बदलाव अगले 25 दिनों तक रहेगा। स्टेशन अधीक्षक सुरेश जांगिड़ ने बताया कि पिछले एक साल से रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसी कारण प्लेटफाॅर्म नंबर एक को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यात्रियों को अब प्लेटफाॅर्म नंबर दो तक पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले घर से निकलें, ताकि प्लेटफार्म नंबर दो तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें