फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रसाद स्वरूप पौधे वितरित किए गए

Sun, 06 Jul 2025 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के स्थापना दिवस पर मौजूद अति​थि व अन्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के स्थापना दिवस पर हुडा सेक्टर में यज्ञ और पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकृति संरक्षण की शपथ ली गई।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष और मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य डॉ. कृष्णा आर्या के 61वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को प्रसाद स्वरूप पौधे वितरित किए गए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। समाजसेविका डॉ. कृष्णा आर्या पिछले 25 साल से सामाजिक कार्यों में विशेष भागीदारी कर रही है। पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव, कैप्टन जगराम आर्य, रामोतार सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी व सुदेश आर्या ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था सचिव वासुदेव यादव, बनी सिंह यादव, अनीता यादव, जयंतीबाई, अमरजीत, कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें