नारनौल। ग्रीन हरियाणा क्लीन हरियाणा मिशन के तत्वाधान में 152-डी पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरणविद् प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी वैश्विक मंचों पर पर्यावरण व जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देश और दुनिया को प्रमुखता से देने का कार्य कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या बनता जा रहा है। हमें अपने लालच की पूर्ति के लिए प्रकृति का दोहन बंद करना होगा। संवाद