फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पृथ्वी को बचाने के लिए किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में 54वां विश्व पृथ्वी दिवस इको क्लब इंचार्ज प्रवक्ता धर्म सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा परिसर में कूड़ा-कचरा उठाकर स्वच्छता का कार्य किया। इस अवसर पर प्रवक्ता धर्म सिंह ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए पृथ्वी की संरचना व संपदा को बचाकर पर्यावरण को बचाना है। आज हम पृथ्वी की प्राकृतिक संपदा को अपने हाथों से नष्ट कर रहे हैं। इस समृद्धशाली और वैभवशाली धारा की आत्मा को खींचकर बाहर निकलने का कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष इस दिवस का थीम गृह बनाम प्लास्टिक रखा गया है। प्लास्टिक दुनिया के लिए परमाणु बम से भी बड़ा खतरा है। प्लास्टिक से प्रदूषण फैलाने में भारत दुनिया के 20 शीर्ष देशों में शामिल है। हिंदी प्रवक्ता होशियार सिंह ने कहा कि हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण व प्राकृतिक संपदा के अधिक दोहन को काम करके पृथ्वी के बचाव के उपाय करने होंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, दयानंद, डॉ. महताब, वेद प्रकाश, होशियार सिंह, कमलेश, शर्मिला, सुमन, अनिल, गजराज, राकेश पीटीआई, ओम प्रकाश, सुनील, श्रवण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें