फोटो 10 जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करते मनोज कुमार व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
मंडी अटेली। क्षेत्र के पूर्व सैनिक मनोज कुमार ने इस बार अपने बच्चों का जन्मदिन केक काटकर नहीं, बल्कि धरती को हरा-भरा करके मनाया। गांव तिगरा की गोचर भूमि में उन्होंने बेटी खुशी और बेटे योगेंद्र के जन्मदिन पर 60 पौधे लगाए। मनोज कुमार के लिए पौधरोपण अब परंपरा बन चुका है। परिवार में जब भी कोई खुशी का मौका आता है, वे एक पौधा जरूर लगाते हैं। उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए हर पौधे के चारों ओर जाली लगाई जाती है। इस बार पानी की नियमित आपूर्ति के लिए ड्रिप सिंचाई भी लगाई जाएगी। मनोज अब तक सैकड़ों पौधे लगा चुके हैं। संवाद