फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जन्मदिन पर लगाए 10 बरगद के पौधे

विज्ञापन
फोटो 03 जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण करते अजय कुमार व अन्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए समाजसेवी अजय कुमार ने अपने पुत्र दक्ष राव के जन्मदिवस पर 10 विशाल बरगद के पौधे लगाकर प्रेरणादायक पहल की। करीब 20 फुट लंबे इन पौधों से भविष्य में घने और छायादार वृक्ष विकसित होंगे। बरगद का वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, ऑक्सीजन प्रदान करने तथा पक्षियों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अजय कुमार ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें