फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोवंश उपचार शाला में किया पौधरोपण

Wed, 16 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2पौधारोपण करते नित्यानंद यादव व अन्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। गांव सिहमा में बाबा खेतानाथ गोवंश उपचार शाला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सभी को आगे आना चाहिए। लगाए गए पौधों की बड़े होने तक देखभाल भी करनी चाहिए। प्रत्येक युवा मंडल को 500 पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। मेरा युवा भारत वालंटियर अभिषेक ने प्रकृति को हरा-भरा बनाने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा हमें खुशी के हर मौके पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। नित्यानंद यादव ने समाजसेवी शिव मित्तल और युवाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें