फोटो 04पौधरोपण करते सीएचसी के अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
नारनौल। दोचाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया गया।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी अंजलि सैनी ने कहा कि आज के युग में प्रदूषण के प्रभाव को केवल पौधे लगाकर व धरती को हरा भरा करके ही कम किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक सिंघानिया, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी राजबाला, फार्मेसी अधिकारी विनोद कुमार, सर्वेश, सविता, मोहित, संदीप व रजनी आदि उपस्थित रहे। संवाद