फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के इतने झंडे लगाओ की कांग्रेसियों का खून जल जाए : दुष्यंत चौटाला

Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव डोहर कलां में ग्रामीण सभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
नारनौल। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेसियों को डराने के लिए डंडे, बंदूक की जरूरत नहीं है। वोट की बीप बजते ही इनको हार्ट अटैक आ जाता है। वह बुधवार को ढाणी बाठोठा में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने घरों पर जननायक जनता पार्टी(जजपा) के झंडे लगाए ताकि जब कांग्रेसी आपके गांव में आएंगे-जाएंगे और देखेंगे कि जजपा के इतने झंडे लगे हैं तो कांग्रेसियों का खून जल जाएगा। वह अपने आप ही कमजोर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने भूषण शोभापुर, डोहर कला व मंडलाना में भी कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही हरियाणा युवा साथी ग्रुप की ओर से बाबा जेठू मंदिर धर्मशाला नसीबपुर में आयोजित 52वें विशाल रक्तदान कैंप का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर कहा कि वह भाजपा-जजपा को वोट देने वाले को राक्षस कहते हैं, लेकिन वह नहीं जानते कि राक्षसों का विनाश वानरों ने किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। हर घर जाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। हर घर पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और स्व. देवीलाल व डॉ. अजय चौटाला की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में पार्टी की हवा बनने के लिए 11 माह मिले। 11 माह में लोकसभा, जींद का उप चुनाव और विस चुनाव तीनों हो गए। लोकसभा के नतीजे से कुछ लोगों के मन में भ्रांति हो गई कि विस में पार्टी का क्या होगा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और नतीजा आपके सामने है। हां जो हवा इस इलाके में बननी थी, वह कम रह गई। 11 माह की मेहनत के बाद आपके 17 प्रतिशत वोट आए और 10 विधायक चुनकर विस में गए तथा राज में हिस्सेदारी हुई। उसी हिस्सेदारी का नतीजा है कि कमेरे को हम सशक्त व ताकतवर बना पाए। इस बार यह वोट प्रतिशत 40 प्रतिशत तक करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें