फोटो नंबर- 22बीकेएन कॉलेज में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी प्रतिनिधि। स्रोत- सं
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मंगलवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें सौमिक जेड एफ प्राइवेट लिमिटेड व रॉकमन कंपनी ने भाग लिया। कंपनियों की टीम का स्वागत संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अनिल कुमार यादव एवं असिस्टेंट ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर शिवम गुप्ता ने किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के लिखित परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया और आगामी दिनों में जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इंजीनियर अनिल यादव ने कहा कि कुछ विद्यार्थियों का चयन टाटा और एल एंड टी जैसी नामी कंपनियों में भी हुआ है। संवाद