फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आपके पास बाइक है तो कट जाएगा गुलाबी-पीला राशन कार्ड, हजारों लोगों के राशन कार्ड कट जाएंगे

Sat, 15 Apr 2023 04:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

लाइट मोटर व्हीकल को इस श्रेणी में लाने से हजारों लोगों के राशन कार्ड कट जाएंगे, क्योंकि स्कूटर, मोपेड या फिर मोटरसाइकिल आज हर घर में आम बात है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। ration card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपके पास लाइट मोटर व्हीकल है तो आपके लिए बुरी खबर है। लाइट मोटर व्हीकल होने की स्थिति में आपका गुलाबी या पीला राशन कार्ड कट जाएगा। परिवार पहचान पत्र में राशन कार्ड कटने के जो कारण दर्शाये गए हैं उसमें अब राशन कार्ड कटने का कारण एलएमवी दिखाया जा रहा है यानी आपके पास लाइट मोटर व्हीकल है। लाइट मोटर व्हीकल की श्रेणी में जीप और मोटर कार जैसे हल्के मोटर वाहन आते हैं।

विज्ञापन


इसी प्रकार से बिना गियर वाले वाहन जैसे स्कूटर, मोपेड और गियर या बिना गियर वाली मोटरसाइकिल जैसे वाहन जिनकी इंजन क्षमता 50 सीसी या उससे अधिक है। वह भी अब इस श्रेणी में गिने जाएंगे।

लाइट मोटर व्हीकल को इस श्रेणी में लाने से हजारों लोगों के राशन कार्ड कट जाएंगे, क्योंकि स्कूटर, मोपेड या फिर मोटरसाइकिल आज हर घर में आम बात है। इसके बिना गुजारा भी नहीं चलता है लेकिन अब यह ऑप्शन पोर्टल पर शो कर रहा है। जिनके पास एलएमवी है, इसलिए उनका राशन कार्ड काटा जा रहा है।
विज्ञापन


डिलीट अनवांटेड मेंबर का भी आया ऑप्शन
यदि आप परिवार पहचान पत्र में से किसी अनवांटेड सदस्य को डिलीट करवाना चाहते हैं तो उसका ऑप्शन अलग से आ गया है। हालांकि यह ऑप्शन पहले भी था, लेकिन उसमें अलग बिजली मीटर कनेक्शन होने की स्थिति में सदस्य को पीपीपी से अलग किया जा सकता था, लेकिन नई ऑप्शन के जरिये तीन रूप में ही अनवांटेड सदस्य को डिलीट किया जा सकता है।

इसमें सबसे पहले अनरिलेटिड मेंबर यानी कोई जानकार सदस्य न होने की स्थिति में सदस्य डिलीट किया जा रहा है। दूसरी ऑप्शन सदस्य की मृत्यु और तीसरी ऑप्शन सदस्य की शादी होने की स्थिति में उसे डिलीट किया जा रहा है लेकिन हर स्थिति में उसके कारण का डाक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें