फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के पिकअप चालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
25jjrp024- मृतक रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू नहर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोड़ निवासी रोहित के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता होशियार सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को रोहित पिकअप लेकर हांसी जा रहा था। रास्ते में टायर पंचर होने पर वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

25jjrp024- मृतक रोहित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें