नारनौल। नारनौल क्षेत्र में एक पिकअप चालक के साथ मारपीट कर नकदी छिनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 5 नामजद सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस शिकायत में बहाला कलां निवासी नीरज ने बताया कि वह 11 मार्च काे पिकअप से भांखरी गांव से बलाहा जा रहा था। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी में 8 से 9 युवक आए, जिन्होंने हाथों में लोहे की रॉड लिए हुए थे। वहीं एक युवक ने देसी पिस्तौल लिया हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने लोहे की राॅड व डंडों से पिकअप को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने 6 माह में जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरपो ने 30 हजार रुपये भी छिन कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।