नारनौल। मोहल्ला नलापुर में विराजमान जैन मुनि 108 महत सागर महाराज, विभोर सागर महाराज और सानंद सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 22 नवंबर रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम तालाब बहादुर सिंह स्थित जैन मांगलिक भवन में दोपहर 1:30 बजे मंगलाचरण के साथ शुरू होगा। इस दौरान छोटे बच्चों और महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। संवाद