फोटो नंबर-05कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: ट्रस्ट
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी दिवस पर दो दिवसीय परिचर्चा एवं जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय ‘स्वास्थ्य की नई गति में फिजियोथेरेपी की भूमिका’ रखा गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक बैठकर काम करने, मोबाइल-कंप्यूटर के अधिक इस्तेमाल, बढ़ती उम्र और खेल चोटों से मांसपेशियों व हड्डियों की समस्याएं बढ़ रही हैं। फिजियोथेरेपी दर्द से राहत के साथ व्यक्ति की गतिशीलता, कार्यक्षमता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद करती है। इस अवसर पर डॉ. धीरज मेहता और डॉ. वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। संवाद