फोटो नंबर- 12बच्चों को योग करवाते हुए योग प्रशिक्षक। स्रोत : विभाग
नांगल चौधरी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला व जिला कोर्डिनेटर डा. सतीश कुमार के निर्देशानुसार योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग सहायिका बेबी सोनी व अशोक सोनी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। योग सहायक बेबी सोनी ने कहा कि आज के समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। योग जीवन को स्वस्थ व अनुशासित बनाने का एक बेहतर माध्यम है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद