फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि : पीएचडी दाखिले के लिएऑनलाइन व ऑफलाइन साक्षात्कार का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंविवि) के विभिन्न विभागों में उपलब्ध पीएचडी पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत 11 जनवरी को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए एहतियातन साक्षात्कार की प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदकों को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन सम्मिलित होने का भी विकल्प उपलब्ध कराया है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा की ओर से जारी निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली साक्षात्कार की प्रक्रिया अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों की माध्यमों से होगी। प्रो. सारिका शर्मा के अनुसार साक्षात्कार संबंधी अन्य जानकारी के लिए योग्य आवेदक संबंधित विभागाध्यक्ष, शिक्षक प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें