फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल पंप का सेल्समैन 98800 रुपये लेकर फरार

Tue, 03 Oct 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना स्थित एक पेट्रोल पंप का सेल्समैन 98,800 रुपये की राशि लेकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप संचालक ने कनीना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अक्षय यादव निवासी सरोहल जिला गुरुग्राम की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के गांव बरही निवासी अकबर अली के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्षय यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कनीना शहर में मंगलदीप फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाया हुआ है। अकबर अली बतौर सेल्समैन काम करता था। दो अक्तूबर की रात से सुबह चार बजे तक सेल के 98800 रुपये लेकर पंप से भाग गया। जब उसके फोन पर कॉल की गई तो नंबर बंद मिला। पुलिस ने अक्षय यादव की शिकायत पर अकबर अली के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें